Live

सीएम नीतीश के आदेश का असर

UP के बड़े शराब कारोबारी को दबोचा, बिहार में लगातार कर रहा था सप्लाई

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश का असर दिखना शुरु हो गया है। यूपी के एक बड़े शराब कारोबारी को पुलिस ने धर दबोचा है। ये कारोबारी बिहार में शराबबंदी के बावजूद लगातार शराब की सप्लाई कर रहा था। बता दें कि कल ही सीएम ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिया था कि शराब पीने से ज्यादा इसकी सप्लाई करने वालों पर फोकस कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इससे बिहार में सप्लाई चेन को तोड़ा जा सकता है।

मद्य निषेध विभाग की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के बड़े शराब माफिया कारोबारी राणा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये कारोबारी बिहार में शराबबंदी कानून लागू हो जाने के बाद भी लगातार बिहार के शराब माफियाओं के साथ मिलकर बड़े-बड़े कंसाइनमेंट बिहार भेज रहा था।मध निषेध विभाग की टीम इस पूरे मामले की जांच में लगी थी। इसी क्रम में सूचना के आधार पर कारोबारी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गये कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। मद्य निषेध की टीम से इसे लेकर कल पटना पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि पूछताछ के आधार पर बिहार के अंदर शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल कसा जा सकेगा।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें