Live

CM नीतीश-डिप्टी CM तेजस्वी पर हो केस !

BJP पहुंची चुनाव आयोग के पास, की ये शिकायत

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। नगरपालिका चुनावों की बजी डुगडुगी के बीच बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग में पहुंचा है। बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप मढ़ते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग चुनाव आयोग से की है।

बिहार बीजेपी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग से मिला। सदस्यों ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि आदर्श आचार चुनाव संहिता रहने के बाद भी सूबे के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने बताया कि बिहार में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच सीएम और डिप्टी सीएम धड़ाधड़ सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे।

प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने बताया कि सीएम और डिप्टी सीएम नियुक्ति पत्र बांटते चल रहे हैं। शिलान्यास और उद्घाटनों का दौर भी जारी है। जबकि सूबे में अक्टूबर में नगर निकाय चुनाव की तिथि तय की गयी थी जिसके मुताबिक राज्य में आचार संहिता है हालांकि चुनावों को हाई कोर्ट ने स्थगित कर दिय़ा था।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग तत्काल सीएम और डिप्टी सीएम पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करने का आदेश डीएम को दें। इसके साथ ही जिन अधिकारियों की लापरवाही से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है उनको हटाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने पटना, गया और नालंदा के डीएम को चुनाव कार्य से अलग करने की भी मांग की है।

बता दें कि गुरुवार को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दावा किया था कि चुनाव आयोग की अधिसूचना से यह स्पष्ट होता है कि नगरपालिका चुनाव स्थगित होने के बाद भी आदर्श आचार संहिता लागू थी। लेकिन बीजेपी के इस तर्क को सरकार ने खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को नगरपालिका चुनावों की नयी तारीखों की घोषणा की। इन चुनावों में मतदान के लिए 18 दिसंबर और 28 दिसंबर की तारीख तय की गई। ये चुनाव पहले अक्टूबर में होने थे, लेकिन पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया था।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें