Hindi News / मां रूपी सोरेन का हैदराबाद में कराएंगे स्वास्थ्य जांच

सीएम हेमंत सोरेन तेलंगना रवाना : मां रूपी सोरेन का हैदराबाद में कराएंगे स्वास्थ्य जांच

Edited By:  |
cm hemant soren telangana rawana

रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को एका-एक विशेष विमान से तेलंगना के लिए रवाना हो गए. जानकारी के अनुसार सीएम अपनी मां रूपी सोरेन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हैदराबाद गए हैं. कुछ समय से उनकी मां रूपी सोरेन का स्वास्थ्य लगातार नासाज बना हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर लगातार चिकित्सकों के संपर्क में हैं. हैदराबाद में उनके स्वास्थ्य की जांच और आवश्यक चिकित्सा उपचार कराया जाएगा. मुख्यमंत्री के दौरे को पूरी तरह निजी और पारिवारिक कारणों से जुड़ा बताया जा रहा है.