Hindi News / गिरिडीह में तमाम नेताओं की जुटी भीड़,विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद

सीएम हेमंत सोरेन ने सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि : गिरिडीह में तमाम नेताओं की जुटी भीड़,विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद

Edited By:  |
cm hemant soren ne sudivya sonu ko di shradhanjali

गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि दी. हेमंत सोरेन के साथ विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है. सीएम ने कहा कि इस खबर को स्वीकार कर पाना बेहद कठिन है.

झारखंड सरकार में मंत्री और गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है. मौके पर तमाम मंत्री,विधायक और बड़ी संख्या में नेताओं ने नम आंखों सेश्रद्धा सुमन अर्पित किया. पक्ष-विपक्ष के तमाम नेता अंतिम विदाई देने के लिए गिरिडीह पहुंचे हुए हैं.

बता दें कि शनिवार देर रात अचानक मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत बिगड़ गई थी. सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें रात 2 बजे आनन-फानन में गिरिडीह के मर्सी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया और उन्हें बचाने के तमाम प्रयास किए,लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी. आज सुबह चार बजे के करीब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से एक बार फिर झारखंड की राजनीति में मानों बड़ा झटका लगा है. उनके आक्सिमक निधन ने सबको झकझोर दिया.