चुनाव को लेकर प्रशासन मुस्तैद : चास नगर निगम क्षेत्र में हुआ फ्लैग मार्च,भय मुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील
Edited By:
|
Updated :18 Feb, 2026, 02:28 PM(IST)
बोकारो:चास नगर निगम में23फरवरी को मतदान होना है. मतदान शांतिपूर्ण और भय मुक्त वातावरण में कराने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी चल रही है. निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस लिया है. इसी कड़ी में चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह की अगुवाई में आज नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फ्लैग मार्च किया गया. लोगों को भय मुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की गई.
एसडीपीओप्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग शहर की सरकार चुने और23फरवरी को बढ़-चढ़ कर मतदान करें. मतदान का समय सुबह5से शाम7बजे तक निर्धारित किया गया है. ऐसे में सभी लोग पूरी निष्पक्षता के साथ अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए वोट करें.प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी और सभी लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने का भी अनुरोध किया गया.