चुनाव का काउंटडाउन : लोहरदगा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर व्यापक तैयारी,बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Edited By:  |
chunaw ka countdown

सोमवार सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।

लोहरदगा: नगर परिषद चुनाव को लेकरशहर के 23 वार्डों के लिए कुल 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा.सभी मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. विभिन्न मतदान केंद्रों पर कुल 549 पुलिस बल तैनात किए गए हैं. संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके.

नगर परिषद के 23 वार्डों में कुल 43,070 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. वार्डवार मतदाताओं की संख्या में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. वार्ड संख्या 21 में सबसे अधिक 2,731 मतदाता हैं, जो इसे सबसे बड़ा वार्ड बनाता है. वार्ड संख्या 6 सबसे छोटा वार्ड है, जहां कुल 966 मतदाता हैं.

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है.चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी तेज है और सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और परिणामों पर टिकी हुई हैं.