झारखंड में आज से खुले स्कूल
बच्चों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए पढ़ाई पर देना होगा अब ध्यान
रांची:-झारखंड के सभी सरकारी स्कूल छुट्टियों के बाद आज से खुल गए हैं। नव वर्ष में नए उत्साह और नई उमंग के साथ बच्चे स्कूल पहुंचे हैं साथ ही स्कूल के प्राचार्य और शिक्षिका भी स्कूलों में उपस्थित रहें।
राजधानी रांची के जिला स्कूल की प्राचार्य यासमीन ने नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि 10th और 12th के बच्चों पर ज्यादा फोकस करना होगा। 9th से लेकर 12th तक के बच्चों के लिए गेस पेपर भी अब आ गए हैं और जो 6th,7th और 8th के बच्चे हैं उनकी पढ़ाई पर भी ध्यान देना होगा। वहीं बच्चों ने भी कहा कि हमें स्कूल आकर काफी अच्छा लग रहा है। छुट्टियां भी हमने इंजॉय की है लेकिन अब पढ़ाई पर ध्यान देना होगा ताकि हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सके।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।