ACB की कार्रवाई : छतरपुर में 6 हजार घूस लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार,योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

Edited By:  |
chhatarpur mein acb ki badi karwai

पलामू: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में पदस्थापित रोजगार सेवक को 6 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो छतरपुर प्रखंड की सिलदागा पंचायत में कार्यरत हैं.

रोजगार सेवक ‘गोगो दीदी योजना’ का लाभ दिलाने के नाम पर लाभुक से 6 हजार रुपये की मांग की थी. पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. शिकायत के अधार पर एसीबी टीम ने मामले को गोपनीय रखा. आरोप सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया. जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से घूस की रकम ली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी रोजगार सेवक को अपने साथ ले गई है.

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही. इस कार्रवाई से पूरे छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. सरकारी कार्यालयों में दिनभर इस घटना की चर्चा होती रही. स्थानीय लोगों ने एसीबी की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगी.