Hindi News / 13 लाख के अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

चतरा पुलिस की कार्रवाई : 13 लाख के अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

Edited By:  |
chatra police ki karwai

चतरा: शहर के पत्थलगड्डा पुलिस ने सिरकोल इलाके में नशे के सौदागरों में नकेल कसा है. पुलिस ने लगभग 13 लाख के अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मनीष मुंडा के रूप में हुई है,जो पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के बड़कीटांड खैरा गांव का निवासी है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है.

सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अफीम की खेप लेकर पत्थलगड़ा से गिद्धौर की ओर जा रहा है. इसी सूचना के सत्यापन के बाद तत्काल छापेमारी दल का गठन किया गया और सिरकोल इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया गया.

जांच के दौरान पुलिस ने बाइकसवार एक संदिग्ध युवक को शक होने पर रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से 2.567 किलोग्राम अफीम बरामद हुई. बरामद अफीम की बाजार कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मौके पर तस्कर को भी दबोच लिया.इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.

एसडीपीओ ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने लोगों से भी नशा कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की है. वहीं,गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है.