Hindi News / 50 लाख के अवैध डोडा के साथ दो वाहन जब्त,तस्कर फरार

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 50 लाख के अवैध डोडा के साथ दो वाहन जब्त,तस्कर फरार

Edited By:  |
chatra police ki badi karwai

चतरा: जिला पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार चला रही अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 324 किलो अवैध अफीम का डोडा बरामद किया है. यह कार्रवाई चतरा-सिमरिया रोड पर वाहन जांच अभियान के दौरान की गई है. बरामद डोडा का कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस को देखते ही मौके से दोनों वाहनों के चालक और तस्कर जंगल की ओर भागने में सफल रहा. जिसके बाद पुलिस ने मौके से दोनों चार पहिया वाहनों को जब्त कर लिया है.

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि देर रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के देल्हो से सिमरिया की ओर एक कार और बाइक में अवैध अफीम का डोडा लादकर तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान चौराहे के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अफीम डोडा बरामद किया गया.