Live

चतरा मॉब लिंचिंग मामला

एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, 2 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

A
archana singhलेखक

चतरा:टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में मॉब लिंचिंग में मो.इमरोज की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है.घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा मृतक इमरोज और उसके पिता सुल्तान मियां को भीड़ से बचाने के लिए प्रभावी प्रयास नहीं किए जाने के आरोप में दो दारोगा और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

मारपीट की घटना में बेटे की हुई थी मौत,पिता घायल

एसपी के गोपनीय कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार टंडवा थाना के एसआई सुनील सिंह, महिला एसआई दुलारी पूर्ति और आरक्षी दशरथ महतो और प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अवलोकन से यह स्पष्ट हुआ कि इमरोज और उसके पिता को भीड़ से बचाने के लिए मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवानों द्वारा अपेक्षित एवं सार्थक प्रयास नहीं किया गया. जिसके कारण मारपीट की इस घटना में पिता और बेटा घायल हो गए थे. गंभीर रूप से घायल मो. इमरोज को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

टंडवा एसडीपीओ की अनुशंसा पर लापरवाह पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

चतरा एसपी ने बताया कि इमरोज की मौत के बाद मौके पर तैनात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे जिससे विभाग की छवि भी धूमिल हुई थी. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बड़वार को मामले के संपूर्ण जांच के आदेश दिए गए थे. टंडवा एसडीपीओ की अनुशंसा पर लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें