चतरा में सड़क हादसा : सवारी वाहन बेकाबू होकर पलटी,हादसे में एक दर्जन लोग घायल
Edited By:
|
Updated :03 Jun, 2026, 12:12 PM(IST)
चतरा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के जपुआ गांव के पास सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार से आ रही सवारी गाड़ी बेकाबू होकर मवेशी से टकरा गई. भागने के दौरान चालक ने नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. वहीं, करीब आधा दर्जन घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर कान्हाचट्टी स्थित जोरीलौट रहे थे. लोगों की खुशियां तुरंत चीख-पुकार में बदल गई.