Hindi News / तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार 2 की मौत,...

चतरा में सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार 2 की मौत, 2 घायल

Edited By:  |
chatra mein sadak hadsa

चतरा:इटखोरी के परसौनी चौक पर सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचल दिया. स्थानीय लोगों की मदद से मृतक व घायलों को इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में लेकर कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया. यह दर्दनाक हादसा देखकर लोग सहम गए. हादसे में दो लोग घायल बताएज जा रहे हैं.

घटना की सूचना पाकर एसआई विदेश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इसके बाद अस्पताल पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया. इधर घायल दो लोगों की पहचान करनी निवासी 30 वर्षीय हिमांशु रंजन और पथलगड्डा निवासी 28 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में हुई है.