Hindi News / बेलगाम टेलर वाहन ने शख्स को कुचला,ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को घंटों रखा...

चतरा में रफ्तार का कहर : बेलगाम टेलर वाहन ने शख्स को कुचला,ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को घंटों रखा जाम

Edited By:  |
chatra mein raftar ka kahar

चतरा:सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा कसारी मोड़ के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां बेलगाम टेलर वाहन ने कमलेश उरांव को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. सलगी गांव निवासी कमलेश उरांव एनटीपीसी डिप्टी के लिए घर से निकले थे,लेकिन यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया. हादसा इतना भयावह था कि शव क्षत-विक्षत हालत में हो गया.

इधर,पिता के शव से लिपटकर बेटी की चीखें हर किसी की आंखें नम कर रही हैं. इस दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और चतरा-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कोई पहली घटना नहीं है कि चतरा की सड़कों पर रोज बेगुनाहों का खून बह रहा है, लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही.

लोगों का कहना है कि आखिर कब तक यूं ही लोगों की जान जाती रहेगी? भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर लगाम लगाने और बाईपास सड़क बनाने की मांग सालों से हो रही है, लेकिन सिस्टम गहरी नींद में सोया हुआ है. घटनास्थल पर सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर गुस्साए लोगों ने जाम हटाया.