Hindi News / बीजेपी ने की निष्पक्ष जांच की मांग,कहा-जघन्य घटना के दोषियों को बख्शा नहीं...

चतरा में मॉब लिंचिंग और दुष्कर्म मामला : बीजेपी ने की निष्पक्ष जांच की मांग,कहा-जघन्य घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए

Edited By:  |
chatra mein mob lynching or dushkarm mamla

चतरा:जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में हुई मॉब लिंचिंग और नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर बीजेपी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. बीजेपी जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो,लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति को इस मामले में नहीं फंसाया जाए. उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करे,लेकिन जांच पूरी तरह निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए.

बीजेपी जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए. साथ ही मॉब लिंचिंग मामले में भी दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया है कि इस मामले में बड़ी संख्या में लोगों को नामजद और अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है,जिनमें कई निर्दोष लोगों के भी शामिल होने की आशंका है. इसलिए पुलिस निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान करे और बेगुनाहों को परेशान न किया जाए.