चतरा में मॉब लिंचिंग
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या
चतरा: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित बड़गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने मोहम्मद इमरोज नाम के युवक की लाठी-डंडों और पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस मॉब लिंचिंग के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और सनसनी का माहौल है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
जानकारी के मुताबिक,एक दिन पहले शौच के लिए निकली नाबालिग को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया. जब बच्ची ने घर लौटकर आपबीती बताई,तो आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेर लिया. भीड़ ने युवक को घर से निकालकर सड़क पर घसीटा और जमकर पीटा. वायरल वीडियो में उसके पिता को भी खंभे से बांधकर पीटा गया है. आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही यह क्रूरता हुई है, बावजूद पुलिस मूक दर्शक बनकर देकती रही.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।