Hindi News / बिजली,पानी और बुनियादी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

चतरा में बीजेपी का मटका फोड़ प्रदर्शन : बिजली,पानी और बुनियादी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Edited By:  |
chatra mein bjp ka matka fod pradarshan

चतरा: राज्यभर में बिजली,पानी और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार आम जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हो रही है.

सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने कहा कि चतरा सहित जिले के कई क्षेत्रों में बिजली और पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि सरकार जनसमस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

यहां तक की मुख्यमंत्री आवास का बिजली-पानी कनेक्शन काटने तक की चेतावनी दी गई है. बीेजेपी के प्रदर्शन को लेकर शहर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गई है.