Live

चतरा में एसीबी का बड़ा एक्शन

घूस लेते राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद रंगे हाथ गिरफ्तार,जमीन म्यूटेशन के एवज में मांगे थे 30 हजार

A
archana singhलेखक

चतरा: भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारीबाग एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को चतरा में बड़ी कार्रवाई की है. हजारीबाग एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाया.

चतरा सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी भवन में छापेमारी कर एसीबी ने राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को कथित रूप से 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, किसी राजस्व संबंधी काम के निष्पादन के एवज में कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले का सत्यापन कर यह कार्रवाई की.

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी कर्मचारी के कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और संबंधित अभिलेखों को गहनता से खंगाल रही है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप का माहौल है और अन्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. एसीबी के अधिकारी फाइलों और कागजातों की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें