Hindi News / गोलीबारी की घटना से दहला एसपी आवास का इलाका,प्राइवेट गार्ड की मौत

चतरा : गोलीबारी की घटना से दहला एसपी आवास का इलाका,प्राइवेट गार्ड की मौत

Edited By:  |
chatra

चतरा: एसपी आवास के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. गोली लगने से एक प्राइवेट गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में जिला बल के एक जवान पर प्राइवेट गार्ड को गोली मारने का आरोप लगा है. गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया.

वरीय पुलिस अधिकारियों नेघटनास्थल का लिया जायजा

इधर,घटना की सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ, टंडवा एसडीपीओ समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास खड़ी फोर्ड एंडेवर कार में बाईपास निर्माण कार्य कर रही रमियां कंस्ट्रक्शन के मालिक एवं गया निवासी रॉकी यादव की है. पुलिस ने उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार,कार से अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं. हालांकि, हथियारों की संख्या और बरामदगी से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है.

घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाने के निर्देश दिए गए हैं. मामले को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारी फिलहाल कुछ भी आधिकारिक तौर पर कहने से बच रहे हैं. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा होने की संभावना है. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और ना ही मृतक का पहचान हुआ है.