Hindi News / दो दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बरामद,रहस्यमय तरीके से हुआ...

चतरा : दो दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बरामद,रहस्यमय तरीके से हुआ था गायब

Edited By:  |
chatra

चतरा:राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गड़िया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पिछले दो दिनों से लापता प्रमोद कुमार का शव गड़िया नदी से महज 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया. इस खौफनाक मंजर को देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई.

परिजनों के मुताबिक, प्रमोद पिछले दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था. जिसकी तलाश आस-पास के इलाकों में की जा रही थी. आज सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने नदी के पास झाड़ियों में शव को देखा, तो उनके होश उड़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच. पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आस-पास से सबूत इकट्ठा कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है.