Hindi News / पांच तस्कर सुनसान रास्ते में कर रहे थे ड्रग डील, ब्राउन शुगर के...

चतरा : पांच तस्कर सुनसान रास्ते में कर रहे थे ड्रग डील, ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने दबोचा

Edited By:  |
chatra

चतरा:प्रतिबंधित ड्रग पेडलरों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गश्ति के दौरान गिद्धौर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक में बंद अवैध ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है.

गश्ति के दौरान दबोचे गए पांचों तस्कर

एसडीपीओ ने बताया कि गिद्धौर थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गस्ती कर रहे थे. गश्ति के दौरान पुलिस की टीम ने देखा कि राजाटांड से कोलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान रास्ते में पांच व्यक्ति मोटरसाईकिल खड़ा कर आपस में बातचीत कर रहे थे. संदिग्ध प्रतीत होने पर जब गश्ति दल ने गाड़ी को नजदीक लाकर रोका तो पुलिस को देखकर पांचों युवक भागने लगे. भागने के क्रम में पुलिस बल के जवान ने पीछा कर पांचों युवकों को खदेड़ कर पकड़ लिया.

तलाशी के दौरानब्राउन सुगर बरामद

दबोचे गए सभी युवकों की तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उनके पास से अवैध ब्राउन सुगर पाया गया. जिसके बाद पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्करों के पास से तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर सक्षम कुमार पांडेय, राजा बाबू व दिनेश कुमार जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं, तस्कर मो. शहबाज टंडवा व सुनील कुमार गिद्धौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. गिरफ्तार तस्कर दिनेश व सुनील का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. यह दोनों आर्म्स एनडीपीएस व बीएनएस एक्ट के तहत पूर्व में भी जेल की हवा खा चुके हैं.