Hindi News / शहीद एसएसबी जवान को सलामी,राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

चतरा : शहीद एसएसबी जवान को सलामी,राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Edited By:  |
chatra

चतरा:सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के शहीद जवान प्रह्लाद सिंह को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. एसएसबी के रेसिडेंशियल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जवानों और अधिकारियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. इस दौरान आईजी नीतीश कुमार उज्जवल और कमांडेंट संजीव कुमार ने शहीद जवान को सलामी दी और उनके बलिदान को नमन किया.

श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद सभी अधिकारी एवं जवानों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. अंतिम सम्मान के बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया. जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बताते चलें कि शहिद जवान प्रह्लाद सिंह देवघर जिला के महतोडीह के निवासी थे. वे शिला पिकेट में पदस्थापित थे. मंगलवार की देर शाम को ड्यूटी के दौरान अपने ही सर्विस रायफल से गोली चल जाने से उनकी मौत हो गई थी. घटना के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल चतरा लाया गया. जहां मजिस्ट्रेट सह सीओ अनिल कुमार की उपस्थिति में तीन सदस्यीक चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कर जवान को एसएसबी बटसलियन को सौंप दिया गया.

शहीद जवान के शव को लेने के लिए परिजन सुबह से ही चतरा पहुंचे हुए थे. मौके पर चतरा एसडीओ जहूर आलम, एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी रमेश कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे.