चंदनकियारी : त्रिवेणीलाल महथा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,उनके संघर्ष को किया गया याद

Edited By:  |
chandankiyari

चंदनकियारी: बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के भोजूडीह में स्थित मिनी मोड़ पर स्वर्गीय त्रिवेणीलाल महथा का 21वां बलिदान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि स्वर्गीय त्रिवेणीलाल महथा के जीवन पर प्रकाश डाला. कहा कि चंदनकियारी जैसे पिछड़े और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लिए संघर्ष का पर्याय थे. जिनकी हत्या एक सोची समझी साजिश के साथ ही कुत्सित मानसिकता वाले लोगों का कायरतापूर्ण षड्यंत्र था. क्षेत्र के गरीब और मजदूरों के हित के लिए संघर्षरत त्रिवेणी महथा की हत्या उनके जरयरतमंदों के आलावे पूरे चंदनकियारी के लिए दुखद घटना थी.बोकारो के पूर्व विधायक स्वर्गीय समरेश सिंह के प्रेरणा व सहयोग से प्रेरित स्वर्गीय महथा ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जनांदोलन के लिए प्रख्यात त्रिवेणी महथा हमेशा ही चंदनकियारी व भोजूडीह के लोगों के दिलों में राज करेंगे. उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.