Hindi News / पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टीएमएच में जाना हालचाल

चंपाई सोरेन की बिगड़ी तबियत : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टीएमएच में जाना हालचाल

Edited By:  |
champai soren ki bigdi tabiyat

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबियत अचानक बिगड़ गई है. चंपाई सोरेन को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की सूचना मिलते ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनसे मिलने टीएमएच पहुंचे. रघुवर दास ने चंपाई सोरेन का हालचाल जाना. अस्पताल में कुछ देर तक उनसे बातचीत की. रघुवर दास के साथ अन्य कई लोग भी चंपई सोरेन से टीएमएच में मुलाकात की. इस दौरान डॉक्टर से उनके सेहत की जानकारी ली. साथ ही चंपाई सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य होने की जानकारी ली.