Hindi News / गुमला में नहाए खाए के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू,व्रतियों ने कद्दू भात...

चैती छठ महापर्व : गुमला में नहाए खाए के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू,व्रतियों ने कद्दू भात का लगाया भोग

Edited By:  |
chaiti chath mahaparv

गुमला:लोक आस्था का महापर्व चैती छठ नहाए खाए के साथ शुरू हुआ. रविवार को छठ व्रतियों ने स्नान करने के बाद छठ मईया की पूजा-अर्चना के बाद कद्दू भात का भोग लगाया. वहीं, सोमवार की शाम यानी छठ पूजा के दूसरे दिन छठ व्रती सूर्य उपासना के बाद खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगे.

इसके बाद मंगलवार की शाम अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. बुधवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने का साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा. वहीं, महापर्व को लेकर छठ व्रतियों में उत्साह का माहौल है. पूरी शुद्धता और आस्था के साथ छठव्रती पूजा-अर्चना में जुटी हुई है. इधर, स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से तालाब के साफ सफाई की मांग उठाई है.