चाईबासा में बच्चा चोरी : घर के आंगन से अज्ञात लोगों ने चार साल के मासूम को खाने का लालच देकर किया गायब
चाईबासा: झारखंड में बच्चा चोरी का मामला नहीं थम रहा है. एक के बाद एक बच्चे के आपहरण का खबर सामने आ रही है. इस बार पश्चिम सिंहभूम जिले से बच्चा चोरी का मामला सामने आया है. खूंटपानी गांव से 4 साल के मासूम निर्मल हेंब्रम को उसके ही घर के आंगन से अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है. बच्चा चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.घटना 24 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे की है. बताया जा रहा है कि मासूम अपने घर के आंगन में खेल रहा था, जब बच्चे की मां काम पर जाने की तैयारी कर रही थी, तभी एक अनजान व्यक्ति घर के आंगन तक प्रवेश किया और बच्चे को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया.
विभिन्न जिलों में बच्चा चोरी की हो रही घटना
जब मां की नजर आंगन पर पड़ी तो मासूम बच्चा गायब था. मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और खोजबीन में लग गए. बच्चा चोरी होने की सूचना परिजनों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार हां जांच पड़ताल कर रहे हैं. इधर कुछ दिनों से झारखंड के विभिन्न जिलों में बच्चा चोरी की घटनाएं हो रही है. बच्चा चोरी के आरोप में कई लोग बेवजह भी पकड़े जा रहे हैं.
36 घंटे बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं
लगभग 48 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चा का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है.हालांकि, इस जिले में बच्चा चोरी की ये पहली घटना है. बच्चे की चोरी हुई है या बच्चा लापता हो गया है. यह जांच का विषय है.