Hindi News / डीसी-एसपी पहुंचे कलईया गांव,पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा

चाईबासा : डीसी-एसपी पहुंचे कलईया गांव,पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Edited By:  |
chaibasa

चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने हाटगम्हरिया प्रखंड के कलईया गांव पहुंचे. जहां अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरानवरीय पदाधिकारियों ने पारिवारिक सदस्यों से बातचीत की और घटना से संबंधित एवं घायल व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी ली. पदाधिकारियों नेपीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया.

वरीय पदाधिकारी ने परिवार को मिलने वाली सुविधा, यथा- राशन कार्ड, पेंशन, परिवार में मौजूद बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकन आदि की जानकारी प्राप्त की. संलग्न पदाधिकारी को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से परिवार को तत्काल जोड़ने के संदर्भ में और गांव में परिवार को समुचित सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिये.