चाईबासा : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, मार्च तक सारंडा को नक्सली मुक्त बनाने को लेकर अभियान तेज
चाईबासा : पश्चिमि सिंहभूम जिले में सारंडा वन क्षेत्र के मारंगपोगा में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को रेस्क्यू कर बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है. सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान चपेट में आ गया.
घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची के राज अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा गांव के पास जंगल में आज सुबह सर्च ऑपरेशन के लिए टीम गई थी उसी दरम्यान आईईडी की चपेट में आने से ये घटना हुई. जिसके बाद असिस्टेंट कमांडेंट को रेस्क्यू किया गया और चौपर के जरिएरांची एयरपोर्ट लाया गया, जिसके बाद उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयरपोर्ट से लेकर राज अस्पताल लाया गया.

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ कई दिनों से सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, कोबरा की कई बटालियन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मार्च 2026 तक सारंडा को नक्सली मुक्त बनाने को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में जवान आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है.
इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ा कर दिया गया है. घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी अमित रेनू ने की है.