चाईबासा : नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश का निकला विजय जुलूस,मंत्री दीपक बिरूवा हुए शामिल
चाईबासा: नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश का धूमधाम के साथ विजय जुलूस निकाला गया. विजय जुलूस में मंत्री दीपक बिरूवा समेत सैकड़ों समर्थकों ने हिस्सा लिया. समर्थकों ने आतिशबाजी करते हुएकई किलोमिटर तक विजय जुलूस निकाला. नितिन प्रकाश के विजय जुलूस में होली और दिवाली का एक साथ जश्न मनाया गया.नितिन प्रकाश के चुनावी कार्यालय घंटाघर के पास से भव्य विजय रथ जुलूस निकाला गया.
विजय जुलूस घंटा घर से निकलकर पोस्ट ऑफिस चौक, नीमड़ीह, बड़ा निमड़ीह, छोटा नीमड़ीह ,स्काउट स्कूल, पोस्ट ऑफिस चौक, सदर बाजार, सदर थाना, शहीद पार्क, बड़ी बाजार सहित कई चौक चोराहों से गुजरते हुए पुन: घंटाघर में आकर समाप्त हुई.गाजेबाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया. नितिन प्रकाश फूलों से सजी खुली जिप्सी पर सवार थे.
इस मौके पर नितिन प्रकाश को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया. उनके साथ मंत्री दीपक विरुवा भी काफिला में शामिल हुए. विजय जुलूस मेंघनश्याम दरबार, मधुसूदन अग्रवाल सहित शहर के काफी संख्या में लोग, विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थान के लोग सहित महिलाएं-पुरुष शामिल थे. जेएमएम के जिला कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल हुए.