Hindi News / डीआरएम ऑफिस में वरीय विद्युत अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार,50 हजार घूस लेने...

CBI की दबिश : डीआरएम ऑफिस में वरीय विद्युत अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार,50 हजार घूस लेने का आरोप

Edited By:  |
cbi ki dabish

धनबाद: डीआरएम कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब Central Bureau of Investigation यानी सीबीआई की टीम ने दबिश दी. सीबीआई ने रेलवे के वरीय विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, धनबाद डिवीजन अंतर्गत धनबाद डीआरएम कार्यालय में पदस्थापित वरीय विद्युत अभियंता संजीव कुमार एक रेल संवेदक से लंबित बिल भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी.रेल संवेदक अवजीत झा से एसी और लिफ्ट लगाने के कार्य के लगभग 24 लाख रुपये बिल भुगतान के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर संजीव कुमार को कार्यालय में ही रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया.

फिलहाल सीबीआई की टीम डीआरएम कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है. वहीं, दूसरी टीम वरीय विद्युत अभियंता के आवास पर भी छापेमारी कर जांच में जुटी हुई है. सीबीआई अधिकारियों के अनुसार शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.