Live

वैशाली में भीषण सड़क हादसा

बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 7 की हालत गंभीर

A
Akanksha Kumariलेखक

वैशाली:- बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब हाजीपुर लालगंज एसएच 74 पर बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए वहीं इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई हैजबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है जिसमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना करताहां थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांवके पास की है।वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ाऔर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर लालगंज पथ को जाम कर दिया है और हंगामा कर रहे है।

जिसकी सूचना पर लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है लेकिनआक्रोशित लोग मुआवजे के साथ साथ अन्य मांगों को लेकर हंगामा कर रहे है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें