Live

गढ़वा में सोना दुकान से डेढ़ करोड़ की लूट

जाते-जाते दागी गोलियां

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:-झारखंड के गढ़वा में लुटेरों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गढ़वा शहर के मेन रोड मे इस्थित रूप अलंकार ज्वेलर्स मे बीती रात्रि तीन अज्ञात लुटेरों ने हथियार के बल पर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।


लुटेरों ने दुकान से लगभग तीन किलो सोना यानि लगभग डेढ़ करोड़ रूपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है,जिले मे यह लूट अबतक की बड़ी लूट बताई जा रही है। बता दे किकान में ग्राहक बनकर आये लुटेरों ने इस घटना को बड़ी आसानी से अंजाम दिया। पहले दो लुटेरे दुकान में कस्मटर बनकर घुसे. इस दौरान दुकान के स्टाफ ने जब ज्वेलरी सामने रखा तो तीसरे लुटेरे की धमक हथियार के साथ हुई और हथियार के बल पर गहने लूटकर सभी चलते बने। लूट की इस घटना को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरों ने जाते-जाते फायरिंग भी की और चार राउंड गोलियां चलाई।


घटना के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय ने एसडीपीओ नीरज तिवारी के नेतृत्व एक एसआईटी का गठन कर दिया है। पुलिस को कई अहम् सुराग मिलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल मौके से एफएसएल की टीम के द्वारा फिंगर प्रिंट सहित कई सबूत जुटाए है। वहीं पुलिस को घटना स्थल से खोखा भी बरामद हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने कहाँ की मेरा दुकान लूट लिया लोग। जबकि चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने कहाँ की व्यवसाईयों को सुरक्षा दे पुलिस प्रशासन यह बड़ी घटना है। एसपी ने कहाँ की अभी हमलोग जाँच कर रहे है बहुत जल्द खुलाशा किया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें