बजट पर बयानबाजी : जिन राज्यों में NDA की सरकार नहीं, उनके साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही-धीरज साहू

Edited By:  |
budget par bayan

लोहरदगा:केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. लोहरदगा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में एनडीए की सरकार नहीं है, उनके साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. विकास योजनाओं और आर्थिक सहायता के मामले में विपक्ष शासित राज्यों की लगातार अनदेखी की जा रही है,जो लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है.

राजनीतिक लाभ के आधार परबजट पेश

धीरज साहू ने कहा कि बजट देश के सभी राज्यों और वर्गों के समग्र विकास के लिए होना चाहिए. लेकिन, यह बजट राजनीतिक लाभ के आधार पर तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, मजदूरों और गरीब तबके के लिए बजट में कोई ठोस और प्रभावी प्रावधान नहीं किए गए हैं. महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है.

पूर्व सांसद की सरकार से अपील

पूर्व सांसद ने आगे कहा कि देश जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, वह चिंताजनक है. समाज में भाई-भाई को लड़ाने का माहौल बनाया जा रहा है, जो देश की एकता और अखंडता के लिए घातक है. उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह राजनीति से ऊपर उठकर सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार करे और जनता के हित में फैसले ले.

लोहरदगा से अमित वर्मा की रिपोर्ट