Hindi News / जमशेदपुर पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी सफलता : जमशेदपुर पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
brown sugar k khilaf badi safalta

जमशेदपुर:सोनारी थानापुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है.

जानकारी के अनुसार,01 अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि डोबो पुल के पास मरीन ड्राइव रोड पर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया,जिनके पास से कुल 43 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. साथ ही कुछ नगद भी जब्त किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में भारती कैवर्त , विशाल कैवर्त, रिषभ साहू और कुमार बहादुर शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है.