झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा
पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 4 की मौत
गिरिडीह:- झारखंड एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला।यहां पर एक बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिर गई है। चार लोगों की मौत नदी में डूबे जाने के कारण होने की बात कही जा रही है वहीं 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सभी को जिले के एसएनएमसीएच में कराया गया भर्ती। गिरिडीह जिले के पीरटांड़ की घटना, मौके पर पहुंचे डीडीसी,सीओ समेत कई अधिकारी।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई बस रांची से गिरिडीह जा रही थी। जैसे ही बस गिरिडीह डुमरी पथ पर पहुंची तो अनियंत्रित हुई बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में गिर गई।
जानकारी लगते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बस में फंसी सवारियों और नदी में डूबे लोगों को बचाने में जुट गए हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।