Live

BREAKING NEWS

समस्तीपुर में भीषण डकैती, जेवर दुकान से बोरा में ठूंस कर ले गये ज्वेलरी

A
Anurag Goelलेखक

SAMASTIPUR :बड़ी खबर सामने आ रही है। समस्तीपुर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है। ज्वेलरी दुकान पर अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोला है । अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। देर रात ही तीस लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था और अब दिनदहाड़े करोड़ों की लूट की गयी है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान में हीरा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े भीषण डाका डालने की खबर है। करोड़ों रुपये की ज्वेलरी बोरा में भरकर अपराधी साथ लेकर गये। ज्वेलरी की कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है। घटनाक्रम के बारे में बताया जा रहा है कि गिरोह में महिला अपराधी भी शामिल थी।

समस्तीपुर में अपराधी बेखौफ हो गये हैं। अभी देर रात ही शहर के भोला टॉकीज सिनेमा हॉल के मालिक के घर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार रात डकैतों ने धावा बोलकर नगदी समेत 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली।बदमाशों की संख्या 8 से 10 की बताई गई है जो हथियारों से लैस थे।घटना रात करीब 2.45 बजे के आसपास की बताई गई है। इस दौरान प्रतिरोध करने पर घर में अकेली रहने वाले हॉल की मालकिन मधुलिका सिंह के साथ भी मारपीट की।

समस्तीपुर से कैसर खान की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें