Live

BREAKING NEWS

धनबाद में बस्ताकोला माइंस के पास एक घर और गोदाम में लगी आग,सिलेंडर ब्लास्ट होने से हुई घटना

A
archana singhलेखक

धनबाद: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला माइंस के पास स्थित पेट्रोल इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के ठीक सामने एक घर और गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. इस अगलगी की घटना मेंलाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि रसोई में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से घटना घटी है. जिस जगह पर ये घटना हुई है कुछ ही कदम की दूरी पर इंडियन रसोई गैस का एजेंसी और गोदम भी मौजूद है. वहीं, इस घटना के कई घंटों बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था. फिलहाल दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें