Hindi News / जलार्पण के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब,सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरिया

बोल-बम के जयघोष से गूंजा देवघर : जलार्पण के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब,सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरिया

Edited By:  |
bol bam k jai ghosh se gunja deoghar

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 22वें दिन बाबानगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 04:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों के बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा कांवरिया पथ गूंज उठा. प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था के बीच श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा मंदिर की ओर बढ़ते रहे. बीएड कॉलेज से लेकर मंदिर तक सुरक्षा और कतार प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखी गई. इससे पहले मेले के 21वें दिन 2,38,963 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. इनमें 14,416 शीघ्र दर्शनम कूपन के जरिए, 1,08,695 ने बाह्य अर्घा और 1,15,857 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा से जल चढ़ाया. पूरे मेला क्षेत्र में QRT, पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे.