Live

बोकारो एसपी ने की बैठक

जेवर दुकानदारों की सुरक्षा पर चर्चा, बुर्का में दुकान आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग

A
archana singhलेखक

बोकारो:जिले के शिबू सोरेन स्मृति भवन टाउन हॉल में एसपी हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में सभी ज्वेलर्स दुकानदार और प्रतिनिधियों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक की गई. बैठक में डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे.


बैठक में ज्वेलर्स दुकानदारों को सुरक्षा के मध्य नजर सीसीटीवी सिक्योरिटी अलार्म के साथ-साथ हेलमेट मास्क को बैन करने की बात कही गई. बैग लेकर जेवर दुकान में प्रवेश करने वालों की सुरक्षा जांच कराने का निर्देश दिया गया. इस दौरान दुकानदारों ने भी अपनी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा.


वहीं,अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवदास ने दुकानों में बुर्का लगाकर आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. जेवर दुकानदारों ने ये भी मांग की है कि जो हथियार का लाइसेंस सुरक्षा की दृष्टि से लेना चाहते हैं उनको लाइसेंस भी उपलब्ध कराया जाए.उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिस प्रकार आगे बढ़कर लोगों के सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है यह काफी सराहनीय पहल है.


एसपी हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दुकानदारों ने चर्चा की. वहीं,एसपी ने सभी बातों से अवगत होते हुए कई दिशा निर्देश दिए. ताकि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सके.


बोकारो से संजीव कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें