बोकारो पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष : निकाय चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए बनी रणनीति,नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Edited By:  |
bokaro pahuchey congress pradesh adhyaksh

बोकारो:नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में शामिल होने बोकारो पहुंचे.जहां उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बोकारो विधायक श्वेता सिंह और अल्पसंख्यक प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी के साथ-साथ सभी सदस्यों के साथ बैठक की.

बैठक में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर को जीत दिलाने को लेकर मंथन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए बोकारो विधायक श्वेता सिंह और बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई.

केशव महतो कमलेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक कर्मठ कार्यकर्ता को पार्टी ने समर्थित उम्मीदवार बनाया है. अब सभी की जिम्मेदारी है कि उन्हें जीत दिलाने का काम करें. चास नगर निगम क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत है. ऐसे में सभी लोगों को मजबूती के साथ जमील अख्तर के पक्ष में काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बोकारो विधायक श्वेता सिंह और बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है. कमेटी के सदस्य कुमार गौरव इसकी मॉनिटरिंग करेंगे.