Hindi News / नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़,100 से ज्यादा पेटी बरामद

बोकारो में उत्पाद विभाग की कार्रवाई : नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़,100 से ज्यादा पेटी बरामद

Edited By:  |
bokaro mein utpad vibagh ki karwai

बोकारो: जिले में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है.नकली विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. यह कार्रवाई सियालजोड़ी ओपी थाना क्षेत्र के मूनदनिया बस्ती में की गई है. उत्पाद विभाग केसहायक आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में चाहर दीवारी से घिरे एक मकान में गुप्त रूप से संचालित नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. टीम ने मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब और निर्माण सामग्री बरामद की है.

शराब के विभिन्न ब्रांड के कुल 102 पेटी यानी 2 हजार 376 बोतलें बरामद हुई हैं. जिनकी मात्रा करीब 918 लीटर बताई जा रही है. इसके अलावा 105 लीटर स्पिरिट, खाली बोतलें, स्टीकर, ढक्कन और तीन पंचिंग मशीन भी जब्त की गई है.

इस मामले में हरला थाना क्षेत्र के पचौड़ा बस्ती निवासी इरफान अंसारी की संलिप्तता सामने आई है, जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है.

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रशिक्षु निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने किया है.जिसमें उत्पाद विभाग की विशेष टीम शामिल रही.