Hindi News / उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव डॉ.अमिताभ कौशल ने की गहन समीक्षा

बोकारो में ट्रेजरी घोटाला मामला : उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव डॉ.अमिताभ कौशल ने की गहन समीक्षा

Edited By:  |
bokaro mein treasury ghotala mamla

बोकारो:पुलिस विभाग में वेतन निकासी के दौरान हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले की जांच अब तेज हो गई है. मामले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अमिताभ कौशल शुक्रवार को बोकारो पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे मामले की गहन समीक्षा की.

घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की हुई जांच

बोकारो सर्किट हाउस मेंडॉ.अमिताभ कौशल ने दिनभर बैठकर घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की. इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त की मौजूदगी में पुलिस विभाग एवं ट्रेजरी से जुड़े अधिकारियों को बुलाया गया और उनसे संबंधित कागजात मंगवाए गए.

दस्तावेजों की बिंदुवार जांच

जांच कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से करीब 4,000 दस्तावेज उपलब्ध कराए गए है. सभी दस्तावेजों की बिंदुवार जांच की जा रही है और जहां कहीं भी त्रुटियां सामने आ रही है,वहां संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है.

रांची में भी होगीदस्तावेजों की जांच

उन्होंने कहा कि इतने बड़े वित्तीय घोटाले की जांच जल्दबाजी में पूरी नहीं की जा सकती. बोकारो से जुटाए गए दस्तावेजों की रांची में भी विस्तार से जांच की जाएगी. इसके बाद कमेटी की पूरी टीम दोबारा बोकारो पहुंचकर आगे की कार्रवाई करेगी.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय

डॉ.अमिताभ कौशल ने साफ कहा कि जांच के दौरान जिस भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आएगी, उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.