Live

बोकारो में स्कूल बस और ट्रक में टक्कर

हादसे में दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल, कई जनरल अस्पताल रेफर

A
archana singhलेखक

बोकारो:जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेडा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है.डीएवी भंडारीदह के स्कूल बस में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. बस सवार लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. घायल सभी बच्चों को चंद्रपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्चों का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है. वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चार बच्चे को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

घटना के बारे में बस में सवार छात्र-छात्राओं ने बताया कि बस काफी तेज गति में था और. इस दौरान ट्रक और बस में आमने-सामने से टक्कर हो गई. जिसके कारण बस में बैठे लगभग सभी बच्चे घायल हो गए. बच्चों ने ये भी बताया कि ट्रक भी काफी स्पीड में था. जिस कारण से टक्कर होने के बाद सभी लोग घबरा गए.

वहीं, हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने बताया कि स्कूल बस की दुर्घटना में बच्चे घायल हुए हैं. हालांकि, राहत की बात ये है कि घायल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें