बोकारो में प्रशासन अलर्ट : मुहर्रम त्योहार से पहले मॉकड्रिल,हुरदंगियों से निपटने की तैयारी पूरी
बोकारो:आगामी मुहर्रम त्योहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. त्योहार को देखते हुए बुधवार को बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेंसिटिव इलाका सिवनडीह के पास मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीना समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे.इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी का जायजा लिया.
इस दौरान पुलिस और उपद्रवी आपस में भिड़ते नजर आए. पुलिस ने वॉटर कैनल, आंसू गैस रबर बुलेट और लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को काबू करने का काम किया.
जिले के डीसी और एसपी ने कहा कि तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल किया गया है,ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी अगर करने की कोशिश की जाएगी तो प्रशासन उस सख्ती से निपटने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में किसी भी तरह की अफवाह उड़ाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है. सभी जगह फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. हुरदंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.