बोकारो में नितिन नबीन का जोरदार स्वागत : पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश
बोकारो:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बोकारो पहुंचे. जहां उनका रांची से बोकारो आने के क्रम में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. बोकारो पहुंचने पर नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको फूल गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया.
इस दौरान नितिन नवीन ने सभी कार्यकर्ताओं से गाड़ी से उतरकर बारी-बारी से मिलुकात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने लायक था. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बोकारो आने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वह यहां 15 दिनों के प्रवास में रह चुके हैं. ऐसे में उन्हें जातिगत समीकरण से लेकर मजबूती और कमजोरी की जानकारी है. सभी ने दावा किया है कि आने वाले समय में झारखंड के साथ बोकारो में बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी.