Hindi News / नए नियम के तहत भी रसोई गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं में नाराजगी

बोकारो में एलपीजी की किल्लत : नए नियम के तहत भी रसोई गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं में नाराजगी

Edited By:  |
bokaro mein lpg ki killat

बोकारो: मध्य एशिया में जारी तनाव के बीच शहर में रसोई गैस को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. एलपीजी की आपूर्ति को लेकर नियमों में बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को अब तक कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.नए नियम के तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद ही गैस बुकिंग के बाद एलपीजी दिया जा रहा है. इसके बावजूद समय पर गैस नहीं मिलने से लोगों में भारी नाराजगी है.

गैस गोदाम में उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि नंबर लगने और ओटीपी आने के बावजूद सर्वर की समस्या बताकर एलपीजी नहीं दिया जा रहा है.

स्थिति यह है कि पहले जहां गैस की होम डिलीवरी होती थी, अब कई जगहों पर उपभोक्ताओं को खुद एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है. इससे दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा है. खाना बनाने से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक में परेशानी हो रही है.

वहीं, एजेंसी कर्मियों का कहना है कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है और नियम के अनुसार ही वितरण किया जा रहा है. सर्वर की तकनीकी दिक्कत और केवाईसी नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है.