Hindi News / दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल, सिम और नगद बरामद

बोकारो में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल, सिम और नगद बरामद

Edited By:  |
bokaro mein cyber thagi giroh ka bhandafod

बोकारो: पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रतिबिम्ब ऐप से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 7 जुलाई को साइबर टीम और तकनीकी शाखा ने संयुक्त छापेमारी की. इस दौरान पटेलनगर से रोहित कुमार दास और अंबेडकरपुरी, चास से अर्जुन कुमार दास को दबोच लिया गया. पूछताछ में दोनों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

आरोपियों ने बताया कि वे व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर संगठित तरीके से लोगों को बैंक अधिकारी और क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बनकर कॉल करते थे और झांसे में लेकर ठगी की कोशिश करते थे. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने साइबर अपराध में प्रयुक्त चार मोबाइल, पांच सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, 9,400 रुपये नगद और मोबाइल नंबरों की सूची बरामद की है.

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है. इस संबंध में साइबर अपराध थाना, बोकारो में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.