बोकारो में CBI की छापेमारी : रिटायर्ड GST अधिकारी शक्ति सिंह के आवास पर दबिश
Edited By:
|
Updated :14 Jul, 2026, 04:52 PM(IST)
बोकारो: चास थाना क्षेत्र के कैलाश हाउसिंग में CBI की टीम छापेमारी करने पहुंची है. जानकारी के अनुसार, CBI की टीम यहां रहने वाले शक्ति सिंह नाम के व्यक्ति के आवास संख्या 53 में दबिश दी है. शक्ति सिंहGST के रिटायर्डअधिकारी है. वे बिहार में पदस्थापित थे, लगभग 2 वर्ष पूर्व रिटायर्ड हुए है. शक्ति सिंह के इस आवास के बाहर अधीक्षक, भारत सरकार का बोर्ड लगा हुआ है. इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
CBI केअधिकारी घर के अंदर तमाम दस्तावेजों, बैंक खातों और बेनामी संपत्तियों से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच कर रहे हैं. यह छापेमारी उनके सेवाकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने या किसी पुराने वित्तीय घोटाले के सिलसिले में की जा रही है.