Hindi News / घुसपैठिए को दिया कड़ा संदेश,कहा-जल्द से जल्द बाहर निकले नहीं तो भेजे जाएंगे...

बोकारो में संजय सेठ की हुंकार : घुसपैठिए को दिया कड़ा संदेश,कहा-जल्द से जल्द बाहर निकले नहीं तो भेजे जाएंगे देश

Edited By:  |
bokaro mein sanjay seth ki hunkar

बोकारो: जिले में बीजेपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया.कार्यशाला के दूसरे दिनरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घुसपैठियों के मुद्दें पर कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि जो भी घुसपैठियां झारखंड के अंदर हैं वह जल्द से जल्द बाहर निकल जाए,नहीं तो उन्हें उनके देश भेजने का काम किया जाएगा.

संजय सेठ ने कहा कि रांची में एक लाख बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठी मौजूद हैं. यह बातें बोकारो के सेक्टर-4 में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा.

उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की स्थिति पूरी तरह से बदहाल है. कानून का शासन खत्म हो चुका है. कांग्रेस की बैसाखी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा हेमंत सोरेन की सरकार चल रही है.

कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, यही कारण है कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं का विरोध कर रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर सही ठहराया है. हम यह नहीं चाहते हैं कि बांग्लादेशी आकर यहां सरकार बनाने का काम करें,

उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने का काम करेगी क्योंकि यहां झूठे वायदे कर लोगों को ठगने का काम किया गया है.