बोकारो पहुंचे संजय सेठ : केंद्रीय बजट पर विपक्ष के आरोप पर दी प्रतिक्रिया,कहा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड को मिला बड़ा तोहफा
बोकारो:रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज बोकारो दौरे पर है. बोकारो पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार और विपक्षी नेताओं द्वारा बजट में झारखंड के उपेक्षा के अरोप पर जवाब दिया. कहा कि केंद्र सरकार देश के लिए आम बजट पेश करती है. यह बजट सभी के लिए होता है. इसमें भेदभाव की कोई बात नहीं है. आज पर्यटन हो, स्किल डेवलपमेंट हो, एमएसएमई का विकास हो या गर्ल्स हॉस्टल और कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल का निर्माण हो इसका सीधा लाभ झारखंड को भी मिलेगा.
उन्होंने कहा कि झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा तोहफा मिला है. जो झारखंड की शान हुआ करता था. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के एम्स की मांग करने पर पागल का अस्पताल मिलने पर दिए गए बयान पर संजय सेठ ने कड़ा प्करहार करते हुए कहा कि सूब के स्वास्थ्य मंत्री का अनर्गल बयान रहता है.